रतनपुर से ताहिर अली
रतनपुर :बिलासपुर लोकसभा सांसद के जन्मदिन पर रतनपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां महामाया देवी मंदिर में किया भव्य स्वागत व जन्मदिन की बधाई..
रतनपुर.बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल रतनपुर और बेलगहना के कार्यकर्ताओं ने की सांसद अरुण साव से सौजन्य मुलाकात। सांसद अरुण साव ने आज मा महामाया मंदिर दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर मनाया जन्मदिन। वहीं मंदिर परिसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सांसद अरुण साव ने केक काटा। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर माँ महामाया के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में रतनपुर वह बेलगहना के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.