संसदीय सचिव के प्रयास से जिले में 7नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति
सीएनआई बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रयास से जिले के कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए7 नवीन धान खरीदी की स्वीकृति मिली है।खाद्य सचिव द्वारा जिले में 7 नए नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसमें गुंडरदेही विकासखंड में 3 डौंडी,विकासखंड में2 और डौंडी लोहारा विकासखंड में1औऱ बालोद विकास खंड में 1नवीन धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।अब जिले में कुल उपार्जन केंद्र की संख्या126से बढ़कर133हो गई है।अब 7नवीन क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति प्रदान होने से क्षेत्र के किसानों ने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का आभार व्यक्त किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.