Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 23, 2021

दुर्ग - रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकास कार्य गृहमंत्री के नेतृत्व में लोकार्पण एवं आभार रैली...

  ताम्रध्वज साहू ने डुंडेरा में 23.69 लाख की लागत से बने गोठान का लोकार्पण एवं 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने पर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में आभार  व्यक्त ...



रिसाली / नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम में हुए विकास और रचनात्मक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिक उमड़ पड़े। 



जोरातराई से शुरू हुई बाइक रैली में 800 से ज्यादा दुपहिया वाहनों का काफिला था। दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्वयं ढाई घंटे में 15 किलोमीटर का सफर तय किया।




80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने पर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में गृहमंत्री के नेतृत्व में आभार रैली निकाला गया। 



रैली सुबह 11 बजे जोरातराई से शुरू हुई। दुर्ग ग्रामीण विधायक स्वयं बाइक चलाते हुए डुंडेरा, उतई तिराहा होते नेवई, मरोदा, रिसाली, मैत्रीनगर, कृष्णा टाॅकिज होते मरोदा सेक्टर और फिर प्रगति नगर रूआबांधा दशहरा मैदान पहुंचे।



रूआबांधा दशहरा मैदान में संबोधित करते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह चुनावी रैली नहीं है। उनकी इच्छा थी कि 




पहले वे आभार रैली निकाले फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा हो। पर कार्यक्रम बदलने के कारण वे रैली बाद में निकाल रहे है। 




उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल रिसाली में हुए विकास कार्य के लिए है। रैली के स्वागत और मुख्यमंत्री का आभार जताने नागरिक स्वतः एकत्र हुए थे। 



रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई काफिला बढ़ते गया। रिसाली पहुंचते रैली आधा किलोमीटर से भी अधिक लंबा था। लोग उमड़ पड़े थे।

मंत्री ने किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजनांतर्गत डुंडेरा में 23.69 लाख की लागत से बने गोठान का लोकार्पण गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। वे बाइक रैली के पूर्व डुंडेरा पहुंचे और 



लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।








No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad