सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
9 साल बच्चे की मलेरिया से हुई आश्रम में मौत आश्रम अधीक्षक पर उठ रहे सवाल।
सुकमा :जिले के बालक आश्रम मुतोड़ी में अध्यनरत 9 वर्ष छात्र लोकेश कलमू की मलेरिया से मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा था जिसको गादीरास अस्पताल में दिखाया गया। जहाँ उपचार किया गया लेकिन उसके बाद आश्रम में उसकी मौत हो गई।
जिला मुख्यालय के पास ग्राम जिरमपाल में संचालित मुतोड़ी आश्रम में अध्यनरत लोकेश कलमू तोंगरास का निवासी है जो 13 नवम्बर को घर से आश्रम आया था। आश्रम आने के दूसरे ही दिन उसे तेज बुखार आया जिसके बाद अधीक्षक मंगलराम ने नजदीकी अस्पताल गादीरास ले जाकर दवा इलाज करवाई व खून जांच में लोकेश को मलेरिया निकला जिसके बाद दवाई लेकर वापस आश्रम लौट गए। दूसरे दिन दोहपर में अचानक तबियत खराब होने पर तत्काल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया गया।
*पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप*
लोकेश के पिता अशोक कलमू ने आरोप लगाया है कि ताबियत खराब होने की सूचना नहीं मिली लेकिन जब मौत हुई तो हमे सूचना दी गई। अगर समय रहते जानकारी मिलती तो मैं अपने पुत्र का उचित इलाज कराता। साल बच्चे की मलेरिया से हुई आश्रम में मौतआश्रम अधीक्षक पर उठ रहे सवाल।
सुकमा जिले के बालक आश्रम मुतोड़ी में अध्यनरत 9 वर्ष छात्र लोकेश कलमू की मलेरिया से मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा था जिसको गादीरास अस्पताल में दिखाया गया। जहाँ उपचार किया गया लेकिन उसके बाद आश्रम में उसकी मौत हो गई।
जिला मुख्यालय के पास ग्राम जिरमपाल में संचालित मुतोड़ी आश्रम में अध्यनरत लोकेश कलमू तोंगरास का निवासी है जो 13 नवम्बर को घर से आश्रम आया था। आश्रम आने के दूसरे ही दिन उसे तेज बुखार आया जिसके बाद अधीक्षक मंगलराम ने नजदीकी अस्पताल गादीरास ले जाकर दवा इलाज करवाई व खून जांच में लोकेश को मलेरिया निकला जिसके बाद दवाई लेकर वापस आश्रम लौट गए। दूसरे दिन दोहपर में अचानक तबियत खराब होने पर तत्काल अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया गया।
*पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप*
लोकेश के पिता अशोक कलमू ने आरोप लगाया है कि ताबियत खराब होने की सूचना नहीं मिली लेकिन जब मौत हुई तो हमे सूचना दी गई। अगर समय रहते जानकारी मिलती तो मैं अपने पुत्र का उचित इलाज कराता।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.