डोंगरगांव:आज एनएसयूआई डोंगरगांव के विश्राम गृह में शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत कैम्पस चलो यात्रा के पोस्टर विमोचन किया गया।
एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे के निर्देश पर राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी कांग्रेस नेता वीरेंद्र बोरकर एवं यात्रा प्रभारी मनीष साहू की उपस्थिति में डोंगरगांव विश्राम गृह में कैंपस चलो यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया।
तथा चर्चा के दौरान छात्रों द्वारा बताई गई छात्रवृत्ति फार्म भरने में आ रही समस्या का महाविद्यालय जाकर तुरन्त निवारण कराया।
निखिल द्विवेदी ने कहा की आज देश के लोकतंत्र पर एवं देश के सभी संवैधानिक संस्था पर मोदी सरकार प्रहार कर रही है शिक्षा का निजीकरण हो या फिर बड़े उद्योगों का निजीकरण लगातार छात्रों और युवाओं को परेशान करने का काम मोदी सरकार कर रही है, एनएसयूआई द्वारा छात्रों को लोकतंत्र को बचाने के लिए एक मुहीम चलाया जा रहा है जिसका नाम कैंपस चलो अभियान है कार्यक्रम जिले के सभी कॉलेजों व स्कूलों में चलाया जाएगा। कॉलेज, स्कूल में अगर कोई समस्या है तो दूर की जाएगी। छात्र छात्राओं को एनएसयूआई से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जायेगा भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे छात्रहित के कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी और इसके लाभ भी छात्रों को बताए जायँगे छात्र ही वह मार्ग है जो प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शहर एवं ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में NSUI के विधानसभा अध्यक्ष राकेश साहू, पार्षद प्रियंक जैन, चौकी के पार्षद विनोद यादव, छात्र नेता रितेश राजपूत, पुष्पेंद्र नेताम, हरेंद्र साहू, संदीप डहरे, राजा यादव, अमर झा, रितेश यादव, गिरीश साहू, जाहिद रज़ा, योगेश राजपूत, दिलेश्वर साहू, युगल किशोर, सौरभ राजपूत, राजहंस राजपूत, तृप्ति साहू, सोनम, किरण हिरवानी आदि छात्र छात्रा मौजूद रहे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.