जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गुण्डरदेही : राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक व पिकरीपार निवासी प्रताप सिंह सार्वा ने मंगलवार 16 नंवबर को अपने जन्मदिन पर फलदार आम का वृक्ष लगाकर मनाया गया है साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी अपने जन्मदिन पुण्य तिथि व प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण करने पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ी के अंदर भी श्रम के प्रति निष्ठा की भावना जागृत हो सके साथ ही पर्यावरण संरक्षण करने का एक अच्छा पहल होगा श्री सार्वा ने कहा कि वृक्ष ही इस धरती के सिंगार है आप लोग भी ऐसे ही एक विशेष दिन पर वृक्षारोपण कर उसे यादगार बनाना चाहिए वृक्षारोपण करने से वातावरण शुद्ध बनी रहती है जिससे सांस लेने में हमें शुद्धता प्राप्त होती है पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करती हैं साथ ही हम सबको छाया भी देती है और वातावरण को ठंडा बनाए रखते है पेड़ मिट्टी के कटान को रोकने में भी मदद करता है वृक्ष से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.