बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना...मामले की जानकारी सुबह महिला की बहू के उठने पर हुई जिसके द्वारा बताया जा रहा है कि रात्रि में मुझे बाहर से बंद कर दिया गया था और आरोपी द्वारा मेरी सास की हत्या कर पिछले दरवाजे से बाहर निकल कर फरार है महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष उमाबाई यादव पति जोगी यादव ग्राम बरर की निवासी बतायी जा रही है। घटना में प्रयुक्त टंगिया घर के पास ही पड़ा मिला है वहीं एक अलग कमरे में पंखे पर नायलॉन की रस्सी लटकी मिली है क्या मामला सीधा सा है अथवा इसमें और कितने पेंच हैं जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा मामले कि सूचना ग्राम कोतवार के माध्यम से चौकी बेलगहना को दी गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.