Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 22, 2021

डोंगरगांवअवैध शराब बिक्री करने वालों पर नही हो रहीं कार्यवाही , नागरिक परेशान।


डोंगरगांवअवैध शराब बिक्री करने वालों पर  नही हो रहीं कार्यवाही , नागरिक परेशान।

डोंगरगांव :-  डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है भले ही पुलिस विभाग व आबकारी विभाग डोंगरगांव  एवं ग्रामीण क्षेत्रों अवैध शराब बिक्री बंद कराने का दावा कर रही है लेकिन अब भी कोचियो के द्वारा धड़ल्ले से अवैध शराब खपाया जा रहा है जिन पर कार्यवाही नही हो रही है 

             दिवाली पर्व में शराब कोचिये के द्वारा बाजार में पसरा लगाकर शराब बेचा गया लेकिन इस पर लगाम लगाने कोई प्रशासनिक कार्यवाही नही हुई और अभी कुछ ही दिनो पहले नाम मात्र कार्यवाही हुई है बड़े कोचियो  पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है वो खुले आम धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री कर रहे है खुलेआम शराब बिक्री होने के बाद भी विभागीय अधिकारी आँख बंद कर बैठी हुई हैं जो विभाग की निष्क्रियता को प्रदर्शित करती है खुले आम शराब बिक्री में क्षेत्रवासी भी परेशान हो गये है और सबंधित विभाग पर उंगलियां उठा रहे है कि विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध शराब कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है और  वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे 1 बच्ची शराब बेचते दिखाई दे रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम आतरगांव निवासी मुन्ना गोड़ की बेटी शराब बेचते हुई पाई गई है और बच्चे सहित बड़े - बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुलिस कर्मी के मिलीभगत से अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा ह   बड़ी मात्रा में बिकती है अवैध शराब 

  शहर के, किल्ला पारा , कुम्हारपारा , कील्लाडोंगरी, मटिया,  ग्रामीण क्षेत्र खुज्जी बाजार चौक,कोकपुर,आसरा , पथरी आतरगाव, कोहका शराब मुसरा.उराईडबरी का गढ़ बन चुका है हमेशा थोक व चिल्हर में शराब उपलब्ध रहता है आखिर इन शराब कोचियो को इतनी ताकत किसने दे रखी है जो बेखौफ होकर शराब परोस रहे है ऐसा नहीं है कि आबकारी विभाग को इस कोचियो कि जानकारी नही है विभाग को इतना भी पता है कि कितने समय किस जगह पर शराब बेचा जाता है बावजूद इसके कार्यवाही नही होती और होती भी है तो खानापूर्त  डीजीपी के आदेश की हो रही अव्हेलना 

          राज्य के डीजीपी ने स्पस्ट आदेश जारी किया है कि जिस जिले व ब्लॉक में अवैध शराब बिक्री होगी वहां के सबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी  इसके बाद भी डीजीपी के आदेश की अव्हेलना की जा रही है और शराब कोचियो को छूट मिली है क्षेत्र के कुछ जागरूक लोग अवैध शराब बंद करने की बात कर रहे है लेकिन शराब कोचियो की दबंगई से डरकर सामने नही आ रहे है शिकायत नही होने पर अधिकारी भी चुप चाप बैठे रहते है

 जोगी कांग्रेस के युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी ने शासन प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि

डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है भले ही पुलिस विभाग व आबकारी विभाग डोंगरगांव  एवं ग्रामीण क्षेत्रों अवैध शराब बिक्री बंद कराने का दावा कर रही है लेकिन अब भी कोचियो के द्वारा धड़ल्ले से अवैध शराब खपाया जा रहा है जिन पर कार्यवाही नही हो रही है और शासन प्रशासन के द्वारा अगर अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती तो हमारी पार्टी सड़क से सदन कि लड़ाई जनहित में लड़ेगी और भूपेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के लिए आंदोलन करके राज्य सरकार को उनका वादा याद दिलाएंगे। पूर्व पार्षद रोहित गुप्ता 

            यह भूपेश सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करता है सरकार के मौन सहमती से समाज को दूषित करने का कार्य जारी है गंगाजल की क़सम खाने वाले ही शराब की दलाली कर रहे है यह हाल सिर्फ़ डोंगरगाँव का ही नहीं पूरे प्रदेश का है।


सी एन आई‌ न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad