Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 19, 2021

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया दोस्ती कार्यक्रम।

 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया दोस्ती कार्यक्रम। 





डोंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन1098 का संचालन बालोद में किया जा रहा है।चाइल्ड लाइन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर दोस्ती सप्ताह 14  नवंबर से 20 नवंबर तक बालोद जिले में  आयोजन किया जा रहा है दोस्ती सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के साथ दोस्ती बैंड व शपथ सहित हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत अंगारी जिला बालोद में दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक तरूण चंद्रकाम द्वारा बताया गया कि इस दोस्ती सप्ताह के दौरान जिले में हुए गतिविधियों की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन राष्ट्रीय आपातकालीन टोल फ्री नम्बर है, जो देखभाल व संरक्षण के आवश्यकता वाले बच्चो के लिये सप्ताह के सातो दिन, 24 घंटे चलने वाली सेवा है जिसे हर जरूरतमंद कोई बच्चा या वयस्क इस नंबर पर समस्याओ के संबंध में सूचना दे सकते है। इसी कड़ी में काउंसलर भामिनी साहू द्वारा उपस्थित बच्चो एवं वयस्क को गुड टच एवं बैड टच के नो, गा,े टेल इस प्रकिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, 

कार्यक्रम में बच्चो के लिये खुर्सीदौड़, रस्साकसी, मेढ़क दौड़, खेल का आयोजन किया गया, खेल में स्थान प्राप्त किये बच्चो को पुरस्कृत किया गया, साथ ही बच्चो द्वारा सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणजन को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर दोस्त बनाया व बच्चो की सरंक्षण का शपथ दिलाकर हस्ताक्षर करवाया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में  ग्राम पंचायत सरपंच सरिता साहू, पंचगण,रोजगार सहायक, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहित चाइल्ड लाइन से टीम मेम्बर गिरधारी साहू, मनीष सिन्हा, विनोद यादव, गौतम गोरे, सपना रामटेके, प्रतिमा मंडावी व बच्चो सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।




सी एन आई न्यूज़ के लिए डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad