मानिकपुरी पनिका कोसरिया समाज के नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष के मुख्य अतिथ्य मे हुआ।
दल्लीराजहरा :- नगर में मानिकपुरी पनिका कोसरिया समाज के नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी शामिल हुए और कार्यक्रम का अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष बृजमोहन दास मानिकपुरी जी ने किया।।
विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,जिला कांग्रेस सचिव युवराज साहू जी,पीआईसी सदस्य व पार्षद विजय लक्ष्मी जी,श्रुति यादव जी,चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,वार्ड पार्षद शीला भारद्वाज जी,स्वप्निल तिवारी जी,विजय भान जी,चंद्रप्रकाश बोरकर जी,बृजमोहन नेताम जी,प्रमिला पारकर जी,एल्डरमैन ममता पांडेय जी,केव्ही अब्राहम जी,जगदीश श्रीवास जी,समाज के बृजमोहन दास मानिकपुरी जी,मिलूदास मानिकपुरी जी, इराज दास मानिकपुरी जी,विष्णु दास मानिकपुरी जी, किशोर दास मानिकपुरी जी मंचस्थ थे।
मानिकपुरी पनिका कोसरिया समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।।
समाज के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के समक्ष सामाजिक भवन हेतु किचन शेड,मंच मरम्मत एवं सीढ़ी निर्माण का मांग किया,उक्त माँगों को अध्यक्ष जी ने शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया।।
कार्यक्रम में मानिकपुरी पनिका कोसरिया समाज के अध्यक्ष श्रीमती रजुलादास मानिकपुरी जी, उपाध्यक्ष मधुसूदन दास मानिकपुरी, सचिव पारस दास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष ईश्वर दास मानिकपुरी, संयुक्त सचिव दुखिया बाई,संरक्षक लुभान दास,ढेलू दास, मंगलीबाई,खोरबाहरिन बाई सहित समाज के नागरिक मौजूद थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.