ख़ैरागढ़. सारथी समाज का राज्य स्तरीय आयोजन बीते दिनों सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेशाध्यक्ष रामायण कुलदीप रहे। अध्यक्षता महासचिव अशोक सारथी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव योगेश सारथी,राजेश सारथी,दिलीप सारथी,सनातन नाग,प्रेम बंछोर,केशव बंछोर,लक्ष्मी नारायण सारथी,स्मृति बाला बंछोर व सरोज सारथी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलदीप ने कहा कि समाज को सामाजिक उत्थान की दिशा में लेकर जाना है। कुलदीप ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करना है। समाज का प्रतिवेदन रश्मि सारथी ने रखते हुए बताया कि समाज को मुक्तिधाम के लिए 17.50 लाख की राशि प्राप्त हुई है। साथ ही सामाजिक भवन के लिए भी राशि प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में समाज के चंद्र प्रकाश सारथी,डॉ.पूरण सारथी,मंगल सारथी,राजेश सारथी, दारा सारथी,यादो सारथी,बालमुकुंद सारथी,महेश सिंदूर,दिनेश सारथी अन्य मौजूद रहे।
किशन युवा विंग के ब्लॉक अध्यक्ष,पुष्पा को महिला विंग की जवाबदारी
युवा समाजसेवी किशन सारथी को समाज के ख़ैरागढ़ ब्लॉक के यूथ विंग की जवाबदारी दी गई है। किशन समाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय हैं। और निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के सदस्य हैं। वहीं पुष्पा सिंदूर को महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। वे भी महिला जनजागृति के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं।
विधायक को दी श्रद्धांजलि
सामाजिक कार्यक्रम आरंभ होने से पहले दिवंगत विधायक स्व.देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।व उनके कृतित्व को याद किया गया। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.