बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया।।
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 28 नवम्बर दिन रविवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गुप्ता चौक तक जनजागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया और गुप्ता चौक में नुक्कड़ सभा की गई हैं।
इस जन जागरण अभियान पदयात्रा व नुक्कड़ सभा को श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव जी विधायक नगरी-सिहावा व प्रभारी विधायक बालोद जिला,श्री महमूद अली जी जनजागरण अभियान प्रचार प्रसार प्रभारी पी सी सी रायपुर, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी,श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालोद,श्री शीबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा, श्री कृष्णा दुबे जी राजहरा ब्लॉक जनजागरण अभियान प्रभारी,राजहरा ब्लाक संगठन प्रभारी केदार देवांगन जी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने किया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा प्रकोष्ठ/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस/किसान कांग्रेस/खेल प्रकोष्ठ व समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के पार्षदगण/ एल्डरमैन, वरिष्ठ कांग्रेस,कांग्रेसजन सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.