Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 29, 2021

आज का पंचांग : जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त कब से कब तक


 राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 8, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078 सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 14, रवि उल्सानी 23 हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 नवंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दशमी तिथि अगले दिन तड़के 4 बजकर 14 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आंरभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 42 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।

प्रीति योग अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 49 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण सायं 4 बजकर 53 मिनट तक उपरांत बव करण का आंरभ। चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 02 बजकर 37 मिनट से 04 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 05 बजकर 7 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से 01 बजकर 12 मिनट तक। उसके बाद 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक। भद्रा शाम को 04 बजकर 57 मिनट से अगले दिन सुबह 04 बजकर 13 मिनट तक।

आज के उपाय :

भगवान शंकर को नीला फूल और शमी का पत्ता चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad