बालोद । जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग बालोद के सचिव कांग्रेस के युवा नेता जागेश्वर गंधर्व ने केंद्र सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर कहा कि.. उपचुनाव में चुनाव में हार दिखने लगी तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी” उन्होंने कहा कि किसान विधेयक के विरोध में देश के 600 से अधिक किसानों की शहादत और 350 से अधिक दिन का संघर्ष.. मोदी जी आप के मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला.. आपको कोई परवाह नहीं थी.. आप की पार्टी ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें खालिस्तान , आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे और उपद्रवी बताया..आपने खुद उन्हें आंदोलन जीवी बताया और उन पर लाठियां बरसाई। उन्हें गिरफ्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी है तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी कि यह देश किसानों ने बनाया है। यह देश किसानों का है। किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।
आज ये फैसला किसानों के परिश्रम का फल ही है देश हित फैसले पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला बालोद की तरफ से तमाम देश के किसानों को इस खुशखबरी के लिए अनेकों बधाई एवं शुभकामनाएं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.