Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 19, 2021

घर से लापता हुए युवक की कुएं में लाश मिलने से सनसनी पिछले तीन दिनों से लापता था युवक,आज दोपहर कुंए में तैरती हुई लाश देखकर परिजनों ने पुलिस को दिया सूचना

 घर से लापता हुए युवक की कुएं में लाश मिलने से सनसनी


पिछले तीन दिनों से लापता था युवक,आज दोपहर कुंए में तैरती हुई लाश देखकर परिजनों ने पुलिस को दिया सूचना



बालाघाट।बिरसा थानांतर्गत सालेटेकरी पुलिस चौकी के ग्राम कचनारी के ससुराल आये 30 वर्षीय युवक की कुंए में तैरती हुई लाश देखकर परिजनों में मातम छा गया।प्राप्त जानकारी अनुसार जंगलपुर छत्तीसगढ़ निवासी भुरू उर्फ बुधारी वल्द सुभेलाल कामड़े उम्र 30 वर्ष जाति महार तीन दिन पहले कचनारी मध्यप्रदेश अपने ससुराल आया हुआ था।जो 17 नवंबर से अपने ससुराल से यकायक गायब हो गया।जिसको ससुराल पक्ष ने काफी खोजबीन भी किया।लेकिन बुधारी का कोई अता पता नहीं चला।आज दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी के कुंए में भुरू उर्फ बुधारी की तैरती लाश मिली जिस पर मर्ग कायम कर और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया तथा विवेचना शुरू कर दी है।

*ननिहाल में रहता था मृतक*---मृतक के घर वालो ने बताया कि मृतक अपने नाना ज्ञानदास गेडाम निवासी कचनारी में रहकर पढ़ाई लिखाई भी किया था जिसका कचनारी निवासी लड़की से विवाह कर दिया गया।बता दें इसी कुंए में दो साल पहले 15 वर्षीय लड़की ने कूदकर आत्महत्या कर लिया था।आज उसी कुंए में दुबारा एक और युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी।फिलहाल मामले की जांच सालेटेकरी पुलिस ने शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad