साहू समाज दुर्ग संभाग की बैठक गुण्डरदेही मे हुई राजनीति में युवा की भूमिका पर दिया जोर
गुण्डरदेही : दुर्ग संभाग साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह व चिंतन बैठक गुरुवार को स्थानीय साहू सदन गुण्डरदेही में संपन्न हुई जिसमें दुर्ग संभाग व तहसील गुण्डरदेही साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे बैठक में समाजिक गतिविधियों के साथ भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाकर तथा समाज में युवाओं को उच्च शिक्षा स्वास्थ्य एवं आर्थिक उन्नयन को पहली प्राथमिकता के साथ चिंतन किया साथ ही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहू समाज की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया समाज के बैठक में सोसायटी समेत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजिक युवाओं की भूमिका शत प्रतिशत हो इसके लिए प्रमुखता से कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकिशन साहू ने इस विषय को विस्तार पूर्वक बताया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष धिराज साहू गुण्डरदेही तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू उपाध्यक्ष नरेन्द्र सोनबोईर परिक्षेत्रिय अध्यक्ष शिवकुमार साहू रामनिवास साहू दोषण साहू ने आगामी कर्मा जयंती प्रत्येक गांव में कैसे हो इसके लिए समाजिक तौर पर युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद साहू ने कहा कि जितने भी चुनाव होंगे
उसमें समाजिक युवाओं की सक्रियता समाजिक दृष्टिकोण से भागीदारी कैसे हो तथा समाज के साथ सर्व समाज पर साहू समाज कैसे आदर्श बने इस विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी पंकज चौधरी ने कहा कि साहू समाज के साथ सर्व समाज पर हो रही धर्मांतरण के विषय को विस्तार पूर्वक तथा साहू समाज के साथ सर्व समाज के प्रमुखो को आग्रह किया कि धर्मांतरण सभी हिन्दू समाज के लिए बड़ी चुनौती है इसको रोकने सभी समाज प्रमुखों को चिंतन करना होगा । बैठक में भीखाराम साहू कुशल साहू मोतीराम साहू मंहत लीलाधर साहू जितेंद्र साहू सूरज साहू संदीप साहू मुरली साहू देवा साहू प्रिया साहू लक्ष्णी साहू बीमलेश्वरी साहू योगेश साहू भानुसाहू चंद्रहास साहू दानेश्वर प्रसाद साहू वामन साहू डिगेंद्र कुमार साहू कमलेश साहू श्याम सुंदर विकेश कुमार साहू कांता प्रसाद साहू चुरामन लाल साहू रोहित साहू धन्ना लाल साहू सहित समस्त ग्रामीण अध्यक्षगण युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.