खेलो इंडिया के लिए सलेक्शन ट्रायल लाटमेटा(नवाटोला)
डोंगरगांव।
समीपवर्ती ग्राम लाटमेटा नवाटोला में, छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ, जिला एमेच्योर खो खो संघ राजनांदगांव, के सयुंक्त तत्वावधान में 14 नवम्बर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से, चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम, जो की पंचकूला हरियाणा, में 5 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाली है।इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालक खो खो टीम सलेक्शन के लिए चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।केवल बालक वर्ग में होने वाले इस चयन ट्रायल खो खो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने वाले कोई भी खो खो खिलाड़ी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम का हो वो भाग ले सकते हैं।चयन के लिए आने वाले सभी खिलाड़ी,या जिला संघ,छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ,से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।और सभी खिलाड़ियों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बोर्ड परीक्षा की अंक सूची,4 कलर फ़ोटो, लेकर आना अनिवार्य है।साथ ही सभी खिलाड़ियों का खो खो फेडरेशन आफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।चयन ट्रायल प्रतियोगिता खो खो मैट पर होगा अतः मैट शु भी अनिवार्य है, बिना मैट शु के भाग नही ले सकते।दूर से आने वाले खिलाड़ियों को 13 नवम्बर को शाम 5 बजे तक लाटमेटा पहुंच सकते हैं।मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों के साथ आना है।आवास, भोजन की व्यवस्था रहेगी।
साथ ही साथ इसी दिन 14 नवम्बर रविवार को सुबह 11 बजे से ही सब जूनियर वर्ग बालक बालिका खो खो टीम का भी सलेक्शन ट्रायल लाटमेटा में ही रखा गया है।जिसमें,ऊना हिमांचल प्रदेश, में होने वाले राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सब जूनियर बालक बालिका टीम का कोचिंग कैम्प के लिए सलेक्शन किया जावेगा।कोचिंग कैम्प 15 नवम्बर से ग्राम मातेखेड़ा विकास खंड छुरिया जिला राजनांदगांव में आयोजित किया जावेगा।सब जूनियर बालक बालिका सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का जन्म तिथि 1 दिसंबर 2007 के बाद का होना चाहिए।सभी खिलाड़ियों को अपने साथ, ओरिजनल आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र,5 वी की अंक सूची,4 कलर फ़ोटो, पात्रता फार्म भरा हुआ, 14 वर्ष से कम बालक बालिका के सभी खिलाड़ियों को अपने अपने पालक की अनुमति प्रमाण पत्र भी लाना अति आवश्यक है।साथ ही साथ खो खो फेडरेशन आफ इंडिया में रेजिस्ट्रेशन होना अति आवश्यक है।छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मान्यता प्राप्त खो खो संघ, क्लब, कोच सभी से अपील हैं कि आप अपने खिलाड़ियों के साथ जिम्मेदार व्यक्ति को अवश्य ही भेजें।बालिकाओं के साथ जिम्मेदार महिला का होना अति अनिवार्य है।केवल खिलाड़ियों को बस न भेजे।उनके साथ जिम्मेदार व्यक्ति जरूर रहें।13 नवम्बर को मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों के साथ ग्राम लाटमेटा में शाम 5 बजे तक पहुंच सकते हैं।आवास व भोजन की व्यवस्था रहेगा।जिला खो खो संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा,सरंक्षक नरेश शुक्ला,कोषाध्यक्ष उत्तम बरसागड़े,हरिराम साहू,नारद सिंह साहू,भारत कोटेलकर,कोमलदास साहू, गोवर्धन देवांगन, रामदास साहू, मेहत्तर सलामे, कन्हैया साहू,देबीलाल साहू,डिलेश्वरी रावटे,मुकेश मंडवी, रामचन्द्र साहू, राम पटेल,भुनेश्वर चंद्रवंशी, हेमंत गंगासागर,हरीश साहू
छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के सँयुक्त सचिव व जिला खो खो संघ राजनंदगांव के सचिव तरुण शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए अधिक से अधिक खो खो खिलाड़ियों को खेलो इंडिया बालक वर्ग एवं सब जूनियर बालक बालिका वर्ग में सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.