छपारा बंजारी पास सड़क निर्माण में लगे बुलडोजर से जा टकराए बाइक चालक, दो गंभीर घायल
सीएन आई न्यूज़ सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया एवं जय प्रसाद सलाम की रिपोर्ट
सिवनी/गणेशगंज। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशगंज से 3 किलोमीटर दूर स्थित बंजारी मंदिर चौराहा में गुरुवार सुबह 10.45 बजे छपारा बंजारी मंदिर के पास यहां रोड का काम चल रहा है और एक तरफ हिस्से से आने जाने के लिए जगह छोड़ा गया था। दूसरी जगह उन्होंने पर्याप्त मात्रा में व्यवस्थित रोड डिवाइडर नहीं लगाया था। वही बाइक चालक निर्माणाधीन कार्य में लगे बुलडोजर मशीन से जा भिड़े। जिसके चलते बाइक में सवार दो लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। घायलों को छपारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है
घायलों की मदद के लिए हरि ओम पाठक, ब्रजेश तिवारी, अंकित केशरवानी व सड़क में चल रहे काम के कर्मचारियों ने मदद की। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सड़क पर घायल काफी देर तक तड़फ़ते रहे व सूचना देने के बाद आधे घंटे बाद मदद के लिए एंबुलेंस पहुंची।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.