जमीनी विवाद पर भतीजे के साथियों संग की चाचा की हत्या
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बीलाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी लखनवाड़ा थाना के धनबर्रा टोला( सुकवाह) गांव में जमीनी विवाद पर भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर चाचा की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी है।
जानकारी अनुसार लखनवाड़ा थाना के धन बर्रा टोला निवासी गोपाल यादव 40 वर्ष पर बीती रात उसी के भतीजे पंजू यादव, सहित तीन लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिए इस से हाय चोट के चलते गोपाल यादव की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है ।गद्दारों से सावधान
पंलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बना पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।आरोपित पंजू यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया है कि मृतक गोपाल यादव का अपने भतीजों के साथ सन् 2014 से ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन का यह मामला कोर्ट मे भी विचाराधीन है। आए दिन इसी विवाद को लेकर चाचा-भतीजों में नरमा-गरमी का माहौल बना रहता था। जमीनी विवाद को लेकर ही बीती रात गोपाल यादव और उसके भतीजों के बीच विवाद शुरू हो गया और गुस्से में भतीजों ने मिलकर गोपाल के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे गोपाल के शरीर में गंभीर चोट आ गयी और चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.