नगर पालिका सभागार में नपा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।
दल्लीराजहरा :- लोक स्वास्थ्य की रक्षा हेतु घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली मितानिन बहनों को आज मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के मुख्य आतिथ्य में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार" के गायन से किया गया,जिसके पश्चात नगर की सभी मितानिन बहनों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा उनके निस्वार्थ सेवा और सहयोग के लिए शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए मितानिन दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा कि मितानिन बहनों को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की संज्ञा दिया गया है। हर परिस्थिति में मितानिन बहने नागरिकों के घरों तक पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराती हैं,कोविड संक्रमण के दौर और टीकाकरण अभियान के सफलता में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निस्वार्थ भाव से जन सेवा में समर्पित मितानिन बहनो द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और कोविड टीकाकरण के प्रेरित करने का कार्य अनुकरणीय है।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने आगे कहा कि नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधि मितानिन बहनों के सहयोग और वार्डो में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए संकल्पित है।।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री नवीन कथूरिया जी,पीआईसी सदस्य एवं पार्षद रुखसाना बेगम जी,रोशन पटेल जी,विजय लक्ष्मी जी,श्रुति यादव जी,चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,पार्षदगण टी ज्योति जी,शीला भारद्वाज जी,सोहद्रा ठाकुर जी,प्रमिला पारकर जी,ममता नेताम जी,स्वप्निल तिवारी जी,चंद्रप्रकाश बोरकर जी,एल्डरमैन ममता पांडेय जी,प्रमोद तिवारी जी उपस्थित थे।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.