अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर हमराह टीम ने मोटरसायकल में चौतीस नग देशी प्लेन शराब परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवागढ़ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा द्वारा जिले में अवैध शराब , जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर आज हमराह का शासकीय वाहन सेमरा , राछाभाठा , बुडेना , जगमहंत की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान ग्राम सेमरा चौक में मुखबीर से सूचना मिली कि दिनेश सिंह साकिन जगमहंत एक सफेद रंग के झोला के अंदर देशी मदिरा प्लेन शराब लेकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी -11 एडी - 7004 से जांजगीर से जगमहंत की ओर आ रहा है। मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी किया। मौके पर आरोपी दिनेश सिंह पिता रामनिवास सिंह (उम्र 55 साल) साकिन जगमहंत थाना नवागढ़ के कब्जे से 34 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2720 रूपये एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी -11 एडी 7004 को गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया। इसके बाद नवागढ़ थाना में अपराध क्रमांक 443/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ़ देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें आरक्षक तीजराम जांगड़े , अर्जुन यादव , शिव भोला कश्यप , भुवनेश्वर साहू एवं महिला आरक्षक सबीना बानो का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.