Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 30, 2021

कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल।

 कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल। 

सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट। 

बालोद :- मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीयो ने मीडिया को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार अपने ही नाकामियों के रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ते जा रही है।यहां पर धान खरीदी के बड़े-बड़े वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आई तो थी परंतु आज की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है 

कई ऐसे विषय हैं जिसमें आम जनता परेशान हलकान है खासकर बात करें तो किसानों की बालोद जिले के पीपरछेड़ी समिति में किसानों की कुचलने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है यहां पर सरकार किसान हितैषी होने का वादा करती है,परंतु उनके वादे खोखले नजर आ रहे हैं वहीं महिला हितैषी होने की बात करने वाली यह सरकार रेडी टू ईट का काम भी महिलाओं से छीनकर बीज निगम को देने जा रही है।

धान खरीदी में कांग्रेस की सरकार विफल: पवार          

 भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस सरकार नाकामियों की मीनार खड़ी कर दी जा रही है धान खरीदी के मामले को लेकर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता को सिर्फ नुकसान हो रहा है।25सौ रुपये की घोषणा वाहवाही लूटने के लिए तो कर दिया गया लेकिन आज किसान बारदाना को लेकर,टोकन को लेकर कितने परेशानी उठा रहे हैं 

ये पीड़ा किसान ही जानता है और भूपेश बघेल की सरकारअपने को किसानों की सरकार कहकर वाहवाही करने में जुटी हुई है उन्होंने कहा कि यहां पर लगभग 500 किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर ली है और यहां की कांग्रेस सरकार दिगर राज्यों के चुनाव के लिए संसाधन जुटाने में लगी हुई है क्या उनका प्रदेश के किसानों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है उन्होंने कहा कि यह महज ड्रामेबाजी है कांग्रेस सरकार की वह तो किसानों से धान खरीद ना ही नहीं चाहती है इसलिए इस तरह का आडंबर खड़े कर रही है।

 

धान खरीदी से बचने का काम प्रदेश सरकार कर रही हैं: पवन साहू 

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने बताया कि जब धान खरीदी का समय आता है तो यहां की सरकार केंद्र पर बारदाने न देने का भ्रम पैदा कर किसानों को गुमराह करने का काम करती हैं परंतु सच्चाई यह है कि कोलकाता के जूट कमिश्नर से बारदाना खरीदना रहता हैं औऱ यह कार्य यहां के सरकार का है, परंतु यहां पर पहली बार ऐसा हुआ है जब बारदाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर मड़ दिया जाता है।

उन्होंने कहा  डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी तब वे मनमोहन सरकार से बारदाने नहीं मांगा करते थे वे खुद जुट कमिश्नर से पर्याप्त बारदाने खरीदते थे।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों पर टोकन के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है और इससे लगता है कि भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी से बचने का प्रयास कर रही हैं।

समूहों का रोजगार छीन रही हैं भूपेश सरकार: रावटे

जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता और जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ने रेडी टू इट मामले पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार महिला हितैषी होने की बात करती है परंतु रेडी टू ईट का कार्य समूहों की महिलाओं से छीन कर बीज निगम को देने जा रही है।उन्होंने कहा जब यहां की सरकार लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं उपलब्ध करा सकती तो उन्हें रोजगार छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है।

 प्रेसवार्ता में प्रमुख रुप से जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल,जिला मंत्री शरद ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, सुरेश निर्मलकर,विनोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad