गुरु बालक दास शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में संविधान दिवस मनाया
गुण्डरदेही । शुक्रवार 26 नवंबर को गुरु बालक दास प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर बच्चों द्वारा चित्रकला निबंध व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया शिक्षक प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया प्रधान पाठक आर के हिरवानी मोतीलाल साहू टेकराम नायक दोमन ठाकुर देवेंद्र साहू संदीप गांगुली द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा महापुरुषों के तैल चित्र की पूजा अर्चना की गई।
शिक्षकों द्वारा संविधान निर्माण की प्रकिया आवश्यकता और उसके पालन पर बच्चों को उद्बोधन दिए गए । इस विद्यालय में प्रतिदिन राष्ट्रगान राष्ट्रीय गीत राजकीय गीत तथा बापू जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन तथा प्रार्थना के बाद बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान समाचार पत्रों के मुख्य समाचार गीत कविता आदि की प्रस्तुति की जाती है।
CNI NEWS गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.