कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अवारी के गौठान और चारागाह का निरीक्षण कर जायजा लिया।
डौण्डी :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अवारी के गौठान और चारागाह का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहॉ गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने गौठान परिसर में आजीविकामूलक गतिविधियॉ संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गौठान परिसर में ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान परिसर में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.