गृह मंत्री के निवास कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस
रायपुर 26 नवम्बर 2021/ संविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री श्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विशेष सहायक श्री कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सुश्री दिव्या वैष्णव, निज सहायक श्री डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.