रायपुर/बुधवार - छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में काम करते हुए कांग्रेस सरकार ने विभिन्न लोकपर्वो का समय-समय पर कई आयोजन किये है.
इसी कड़ी में रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट में पिछले वर्ष की भांति भी शासन द्वारा कार्तिक पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत हज़ारो की संख्या में श्रद्धालुगण आस्था की डुबकी लगाएंगे.
इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या
का भी आयोजन किया जा रहा है.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.