यूट्यूब ,गड़ा धन ,तंत्रमंत्र का इस्तेमाल किया जाता था आरोपियों द्वारा! हत्या की गुत्थी सुलझी।
बिलासपुर। प्रार्थी राम प्रसाद साहू ने हिर्री थाना में दिनांक 13 /4/21 को आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई सुरेश कुमार साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला वह चेहरे में वार कर हत्या कर दी गई है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिनके अनुसार आरोपियों को लगातार पतासाजी की जा रही थी परंतु आरोपियों का कोई पता नहीं चल रहा था। मृतक से संबंधित सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी उसी दौरान मित्र सुरेश साउथ वो जादू टोना व गड़ा धन संलग्न रहने का पता चला। तभी पुलिस को पता चला कि इससे संबंधित व्यक्तियों में आरोपी सुभाष दास मानिकपुरी एवं माखन दास दोनों ही घटना के बाद से गायब है तब इनके संबंध में पतासाजी किस की गई। छानबीन करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर जबलपुर और सतना जाकर पतासाजी की तब जानकारी मिली कि आरोपी माखन दास जोकि सतना में मेडिकल कॉलेज में काम करता है और सुभाष को जबलपुर में गार्ड की नौकरी करते पाया गया और गिरफ्तार किया गया घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कबूला और गड़े धन वाह अंडे के लालच में आकर मृतक सुरेश साहू की बलि देना स्वीकार किया।
आरोपी सुभाष वर्ष 2012 से गड़े धन की तलाश कर रहा था वह जादू दोनों का काम करता था इसी इसी दौरान उसकी पहचान माखन दास से हुई जो सुभाष को नए नए लोगों से मिलवा ता था जिसके कोई परिवारिक समस्या रहती थी इसे सुभाष जादू टोने से ठीक करने का दावा कर पैसा वसूल ता था इसी दौरान माखन ने अपने पूर्व परिचित गांव के सुरेश साहू का भी परिचय सुभाष से कराया सुरेश भी कई वर्षों से गड़े धन की तलाश कर रहा था जिससे इनके बीच घनिष्ठता बढ़ गई यह सब यूट्यूब से जादू टोना सीखते थे और उसका उपयोग करते थे सुभाष और माखन ने सुरेश की बलि देकर गड़े धन को खोज निकालने का प्लान बनाया नवरात्रि के पहले की अमावस्या का दिन तय किया गया था उसी दिन मुरु पथराली खार क्षेत्र में तंत्र मंत्र कर कुल्हाड़ी से सुरेश की हत्या कर दी और पकड़े जाने के भय से फरार हो गए । इस सनसनीखेज हत्याकांड को समझाने में थाना प्रभारी यू एन शांत कुमार साहू आरक्षक वीरेंद्र साहू प्रशांत महिलांगे एवं कृष्ण कपूर की विशेष भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.