🎯आज की वाणी👉
🌹
प्रदोषे दीपक : चन्द्र:,
प्रभाते दीपक:रवि:।
त्रैलोक्ये दीपक:धर्म:,
सुपुत्र: कुलदीपक:।।
अर्थात्👉
संध्या काल में चन्द्रमा दीपक है, प्रभात काल में सूर्य दीपक है, तीनों लोकों में धर्म दीपक है और सुपुत्र कूल का दीपक है।
🌹
15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1777 - महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।
1808 - महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1859 - ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
1902 - वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।
1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
1920 – लीग ऑफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।
1936 - नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।
1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2000 - झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी।
2004 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
2007 - एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
2008 - योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2019 - इटली के वेनिस शहर में करीब 6 फीट (1.87 मीटर) तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी ।
2020 - रीजनल इकोनॉमिक कांप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (आरसेप) के तहत 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 - असम में बागजान गैस कुएं में आग लगने के 172 दिनों बाद उस पर पूरी तरह से ( सफलतापूर्वक ) काबू पा लिया गया।
2020 - अफगानिस्तान के इंटीरियर अफेयर्स मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी ऐलान किया है कि हेलमंद और कांधार में एक महीने पहले शुरू किए गए अभियान में करीब 70 तालिबानी कमांडर मारे गए , 152 पाकिस्तानी लड़ाके ढेर।
2020 - चीन ने हजारों किमी की दूरी से समुद्र के अंदर युद्धपोतों को निशाना बनाने में सफलता हासिल की , अपनी DF-26B और DF-21D मिसाइलें दागकर लक्ष्यों को तबाह किया।
15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1866 - कार्नेलिया सोराबजी - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
1875 - बिरसा मुण्डा, भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता।
1884 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक ग्रेहाई होप्टमैन का जन्म हुआ।
1915 - न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।
1986 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
1986 – देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।
15 नवंबर को हुए निधन👉
1630 – जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1937 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार ।
1938 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1961 - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।
1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का पुनार आश्रम में निधन हुआ।
1996 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
2013 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।
2015 - सईद जाफ़री - भारत में जन्मे ब्रितानी अभिनेता थे।
2017 - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।
2020 - बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) का कोलकाता के बेल व्यू क्लिनिक में निधन हो गया।
15 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री बिरसा मुण्डा जयन्ती ( जनजातीय गौरव दिवस )।
🔅 श्री ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती ( लब्ध अशोक चक्र ) ।
🔅 झारखण्ड राज्य गठन दिवस ( 15 नवम्बर 2000 )।
🔅 राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर )।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.