धमतरी : राज्य स्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा के दूसरे दिन धमतरी जिले के खिलाड़ियों ने खूब वाहवाही बटोरी। अनेक खिलाड़ियों ने गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीते। स्पर्धा का समापन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा।
बनियापारा स्थित गुजराती समाज भवन में आयोजित 19वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक देखने को मिला। स्पर्धा में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने तथा आफिशियल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रूसतम सारंग, अजय दीप सारंग (रायपुर), अनीता शिंदे (दल्ली राजहरा) आदि शहर पहुंचे है। पहले और दूसरे दिन हुए मुकाबले में 45 किग्रा बालिका वर्ग में प्रथम वीणा राजहरा, द्वितीय अंजली मंडावी बालोद तथातीसरे स्थानपर मंजू यादव बालोद रही। इसी तरह 45 किग्रा वर्ग में प्रथम देविका साहू नगर निगम धमतरी द्वितीय संध्या साहू गरियाबंद, द्वितीय शबीना बानो राजहरा माइंस, 40 किग्रा बालिका वर्ग में प्रथम कुमकुस ध्रुव गरियबंद, द्वितीय नेहा हरपाल राजहरा माइंस, द्वितीय सृष्टि देशलहरे रायपुर रहे। 49 किग्रा बालक वर्ग में प्रथम विकास लहरे रायपुर, द्वितीय मोलेश यादव राजनांदगांव, तृतीय युवराज रायपुर रहे।
61 किग्रा जूनियर पुरूष वर्ग में प्रथम राहुल जांगड़े रायपुर, द्वितीय टोमन भारती रायपुर, तृतीय जितेन्द्र विभार इस्पाल क्लब रहे। 61 किग्रा बालकवर्ग में प्रथम देवेन्द्र शर्मारायपुर, सौरभसिंहराजनांदगांव, तृतीयसाकेत जंघेल बेमेतरा रहे। सीनियर पुरूष वर्ग में प्रथम विजयमहेश्वरी रायपुर, द्वितीय कोमल महेश्वरी रायपुर तथा तृतीय मोलेश यादव राजनांदगांव रहे। 55 किग्रा वर्ग में प्रथम किरण पोटाई राजहरा, द्वितीयमोनिका ध्रुव राजहरा, 64 किग्रा वजन वर्ग में प्रथम नेहा सोनकर राजनांदगांव, द्वितीय दामिनी साहूराजनांदगांव, तृतीय अश्वनी साहू धमतरी 59 किग्रा वर्ग में प्रथम सोनाली यदु राजनांदगांव, द्वितीय हेमा मंडावी, 49 किग्रा वर्ग मे प्रथम ज्ञानेश्वरी यादव रही।
आज होगा समापन
जिला संघ के अध्यक्ष सुनील निषाद ने बताया कि स्पर्धा का समापन समारोह रविवार को शाम 4 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व १ मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह होंगे। 21 अध्यक्षता दुर्ग के सांसद विजय बघेल करेंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.