Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 29, 2021

बच्चे ने कबाड़ से बनाये विभिन्न मॉडल, विधायक ने किया अवलोकन

बच्चे ने कबाड़ से बनाये विभिन्न मॉडल, विधायक ने किया अवलोकन
दंतेवाड़ा : विकास खंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने माई दंतेश्वरी की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड दंतेवाड़ा के 29 संकुल के विभिन्न संस्थाओं से बच्चे कबाड़ से विभिन्न मॉडल तैयार कर अपने स्टॉल सजाए हुए थे।
 विधायक ने बच्चों के बनाए गए सभी मॉडलों का अवलोकन किया व बच्चों को और बेहतर प्रयास करने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा ने भी बच्चों एवं शिक्षकों को एक विशेष विषय चुनकर आगामी जिला स्तर आयोजन के लिए मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया। 
इसी क्रम में जिला मिशन समन्वयक सोरी द्वारा भी बच्चों को और बेहतर प्रयास कर आकर्षण मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चे एवं शिक्षक तथा विकासखंड के सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे कार्यक्रम को विशेष सफल बनाने में विकास खंड अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad