खैरागढ़ः-गुरूनानक देव जी जयंती पर सिंधी समाज ने निकाली शोभायात्रा, कार्यक्रम में जूटें समाज के लोग
खैरागढ़ | गुरूनानकदेव जी जयंती पर शहर में सिंधी समाज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। समाज द्वारा गुरूनानकदेव जी जन्मोत्सव पर शुक्रवार को सुबह से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
सुबह बख्शीमार्ग स्थित गुरुद्वारा में भोग साहिब का कार्यक्रम संपन्न हुआ दोपहर में समाज की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर बख्शीमार्ग, गोलबाजार, पूराना स्टैण्ड, तुरकारीपारा, ईतवारीबाजार मेनरोड से बख्शीमार्ग होतें वापस गुरुद्वारा पहुँची।
इसके समापन के बाद मेन रोड स्थित सांस्कृतिक भवन परिसर में प्रकाशपर्व के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया। गुरूनानक देव जी के अनुयायियों ने इस दौरान अपने घरों के सामने दीप जलाकर प्रकाश उत्सव मनाया ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.