श्री रास पूर्णिमा महायज्ञ कंचनपुर में संपन्न, गौ माता सेवा समिति का किया गया स्वागत
श्री रास पूर्णिमा महायज्ञ कंचनपुर में माँ गौ माता सेवा समिती की पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया । ग्राम कंचनपुर में प्रतिवर्ष हिन्दू कलेंडर के कार्तिक माह के अंतिम रात को रास पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है जिसमे 365 दिए जलाए जाते है और साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम किया जाता है।
इसी बीच आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सम्पत अग्रवाल जी उपस्थित हुए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ माता सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष कमलेश डड़सेना एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे राजकुमार अग्रवाल, प्रेम विसाल, तीर्थराज यादव, खेमन बरिहा,विवेक साव , ओंकार सिंह ठाकुर, यशवंत साव, नवीन तुमनिया,वरुण कुमार साहू, एवं अन्य मित्र साथी गण उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.