Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 20, 2021

*बाल सुरक्षा सप्ताह में कोरिया पुलिस ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल.....प्रतिभावान, साहसी सहित अनेक बच्चे हुए पुरस्कृत.....।*

 *बाल सुरक्षा सप्ताह में कोरिया पुलिस ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल.....प्रतिभावान, साहसी सहित अनेक बच्चे हुए पुरस्कृत.....।*



बाल सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को कोरिया पुलिस द्वारा सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदित हो कि दिनांक 14.11.2021 से बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है जिसमें कोरिया पुलिस द्वारा निबन्ध, रंगोली, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी रखा गया।


आज आयोजित उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्रतिभावान, साहसी एवं प्रतियोगिता में हिस्सा लिए बच्चे कार्यकम में पहुँचे। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती मधुलिका सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अंजली तिवारी, सदस्य बाल कल्याण समिति श्री रूप नारायण पाण्डेय, श्रीमती संध्या रामावत, श्रीमती अस्मिता जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशीष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्रीमती कविता ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे, श्रीमरी सोनमती उर्रे जनपद सदस्य खड्‌गवाँ बच्चों का मनोबाल बढ़ाने हेतु उपस्थित रहे। बाल सुरक्षा सप्ताह का आज का आयोजन रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, स्कूलपारा, बैकुण्ठपुर में दोपहर 01 बजे से रखा गया।

सभी अतिथियों द्वारा सम्मानित बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदाय कर उपस्थित सभी बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की।

नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह एवं उप निरीक्षक रंभा साहू के द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन महेश मिश्रा के द्वारा किया गया।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad