*चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हिंदू सेना के पदाधिकारी......!*
कोरिया जिला विभाजन के बाद नए जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय को लेकर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के 96 वे दिन हिंदू सेना के पदाधिकारी भारती सिंह, ज्योति सिंह, अजय पांडे बैठे हैं क्रमिक भूख हड़ताल पर।
आपको बता दें कि अपने अस्तित्व और भविष्य की तलाश करता चिरमिरी शहर जहां एक तरफ बिरान हो रहा है ऐसे में नया जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बनने पर जिला मुख्यालय को लेकर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में 95 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल चल रहा है इसी क्रम में हिंदू सेना अपना समर्थन देने के साथ-साथ 96 वे दिन हिंदू सेना के पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं चिरमिरी के अस्तित्व और स्थायित्व को बनाने के लिए हर एक संभव प्रयास कर रहे हैं।
चिरमिरी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए जिला मुख्यालय का होना मिल का पत्थर साबित हो सकता है अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार चिरमिरी में चल रहे क्रमिक अनशन को लेकर क्या निर्णय लेता है समय ही बताएगा।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.