छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन कोरबा जिला अध्यक्ष ने बीमार बच्चे को खून देकर बचाये जान
चारोमेति फाउंडेशन जिला अध्यक्ष प्रशांत महतो के जन्मदिन के उपलक्ष में किया ब्लड डोनेट भैसमा स्थित अस्पताल में भर्ती एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए जिला अध्यक्ष बोधन चौहान ने बुधवार को रक्तदान किया। होलीक्रास अस्पताल में अट्ठारह वर्षीय रवित्री का इलाज चल रहा है। रवित्री को बुधवार को ब्लड चढ़ना था। उसके पिता बेटे को रक्त चढ़वाने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।
इसकी जानकारी चारोमेति फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत महतो को हुई तो वह बिना समय गवाएं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जिला अध्यक्ष बोधन चौहान को जानकारी दिए जहाँ बोधन चौहान सवेदना ब्लड बैंक पहुंच ।
सवेदना ब्लड में मौजूद ब्लड बैंक प्रभारी मिश्र ने बोधन चौहान का रक्त निकलवाया। बोधन चौहान ने बताया कि रक्त देने से रवित्री की जान बच गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.