Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 21, 2021

बड़े-बड़े नेताओं से संबंध होना बताकर लोगों को ठगा

 बड़े-बड़े नेताओं से संबंध होना बताकर लोगों को ठगा|






लोगों को अपनी बड़े-बड़े नेताओं के साथ खींची फोटो दिखाकर उनसे संबंध होना बताया और लोगों को ठगा। समीर खान 45 वर्षीय सकरी दीनदयाल कॉलोनी निवासी एक निजी सुरक्षाकर्मी है लगभग 2 साल पहले वहां समीर खान के यहां काम करता था। समीर खान कई बड़े नेताओं से मिलता था और उनके साथ अपनी फोटो खिंचवाता  था और उसे वायरल करता था वह दिल्ली भी जाया करता था उसके साथ अकबर खान का भी आना जाना होता था। अकबर खान को उसने अपने कई बड़े नेताओं से संबंध होना बताया और यह सब देखकर अकबर खान उसके झांसे में आ गया और अपने दो रिश्तेदार की नौकरी लगाने की बात अकबर खान ने समीर खान से की। समीर खान ने अकबर खान को अपने सुरेश प्रभु और पीयूष गोयल से भी करीबी संबंध होना बताया और रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दीया इस झांसे में आकर अकबर खान ने अपने साले रेहान खान और बिहार के रिश्तेदार औरंगजेब की नौकरी लगाने की बात कही और इसके एवज में 950000 समीर खान को दिए। एक साल होने के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो अकबर खान ने अपने पैसे वापस मांगे तो समीर खान ने पैसे देने में टाला मटोली की जिसकी शिकायत अकबर खान ने सिविल लाइन पुलिस से की पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए समीर खान को थाने में बुलाया था उस समय समीर खान ने अकबर खान को 1800000 रुपए का चेक दिया था जोकि बाउंस हो गया उसके पश्चात जब अकबर खान ने पुनः उससे पैसे मांगे तो वह फिर से उसे टर काने  लगा अंततः अकबर ने समीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
अकबर खान ने बताया की समीर खान के साथ अक्सर वह दिल्ली जाया करता था और समीर खान ने दिल्ली में भी 2 लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा है जिसके खिलाफ दिल्ली पुलिस में केस दर्ज है जोकि अकबर खान उसके साथ आया जाया करता था इस केस में अकबर खान भी आरोपी बनाया गया है। समीर खान पहले भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा था  और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था और वही फोटो दिखा कर के यह लोगों को अपने झांसे में लिया करता था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad