Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 24, 2021

*सभी टीम भावना से काम करें- डॉ. प्रियंका शुक्ला*

 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया


*सभी टीम भावना से काम करें- डॉ. प्रियंका शुक्ला*


*मिशन संचालक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा*

सुकमा-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित जिले में चलाये जा रहे मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।


इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मलेरिया जांच से न छूटे, पॉजिटिव पाये जाने वाले व्यक्ति का तुरंत पूर्ण उपचार किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी लोग टीम भावना के साथ काम करें।  समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.बी.प्रसाद बंसोड़ सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

*मलेरिया के स्त्रोतों को जड़ से खत्म करने पर जोर*


  मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों की कविता, कहानी, वीडियो बनाकर प्रचार किया जाना चाहिए। समीक्षा के दौरान डॉ. शुक्ला ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि समन्वय बनाकर काम करें, जिससे जिले में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिल सकें। डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मलेरिया के स्त्रोतों को जड़ से खत्म करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के अन्तर्गत जिले में 24 क्लीनिक संचालित है।


  उन्होंने शत-प्रतिशत मच्छरदानी उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कोविड वैक्सीनेशन के 100 प्रतिशत प्रथम डोज शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad