" छ.ग.मा.अ.जे.जे.एफ के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष बनी - देशना भवसार "
बलौदाबाजार : गौरतलब है कि वर्तमान समय में पुरे छत्तीसगढ़ मे नागरिकों की समस्याओं को दूर करने, उनके अधिकारों को दिलाने, व जन जन मे जागरूकता पैदा करने का काम ' छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन ' कर रहा है ।संगठन अपने विस्तार के लिए सभी संभागों, जिलो, ब्लाको, व ग्रामीण स्तर पर नियुक्तियां कर रहा है।
ज्ञात हो कि इसी संगठन मे बलौदाबाजार जिले की सिमगा ब्लाक मे देशना भवसार संगठन मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर बडी सक्रियता के साथ काम कर रही है। उनके द्वारा बहुत से नियुक्तियां व जन जागरण का काम किया जाता रहा है। अत : छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के प्रदेश कमेटी के कार्यसमीक्षा किया गया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सी. एस चौहान एवं प्रदेश महासचिव ए. आर साव के द्वारा 14 नवंबर रविवार को वर्चुअल मीटिंग मे देशना भवसार को पदोन्नत करते हुए। जिला बलौदाबाजार की जिला अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा किये।
देशना भवसार जी के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन मे सुखी की लहर छागई। संगठन के लोगो ने बधाईयाँ भी दिया। जिन्मे रायपुर संभागीय सलाहकार राजेन्द्र साहू, संभाग अध्यक्ष शशांक शेखर चंद्राकर, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश मेघानी, उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर,भठापारा से माधुरी साहू अधिवक्ता, वर्षा शर्मा,वंदना शर्मा, रायगढ़ से निक्की रतेरीया, तमनार से हेमंत टंडन, कोरबा जिला अध्यक्ष बोधन चौहान, पत्थलगांव से श्रृषीकेश मिश्रा आदि ने बधाईयाँ दी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.