पुलिस ने जान की बाजी लगाकर पकड़ी गोवंश गाड़ी
सीएन आई न्यूज़ सिवनी (म.प्र.) से छब्बीलाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले के आदेगांव थाना सीमा में फोरवे मार्ग पर जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी कि गौवंश भरा ट्रक निकल रहा है तो पुलिस ने अपनी जान हथेली पर रखकर ट्रक को रोकना चाहा
तभी ट्रक चालक द्वारा चार बार पुलिस की गाड़ी को पुट्ठा मारकर उड़ाने का प्रयास किया उसी दौरान प्रेस की गाड़ी ने जब ट्रक ओवरटेक करना चाहा तो ट्रक ने उसको भी उड़ाने का प्रयास किया
पुलिस और जानवर से भरा गाड़ी के बीच यह संघर्ष लगभग आधा घंटा तक चला उसके बाद ट्रक चालक ने जंगल के रास्ते क्रेशर के पास पहुंचा कर ट्रक खड़ा किया गया और आरोपियों फरार हो गए
थाना प्रभारी राजेश दुबे आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में खुद गड्ढे में गिरते गिरते बचे एवं प्रेस रिपोर्टर भी आरोपियों को पीछे करने में गड्ढे में समाते समाते बचे उसी दौरान घटनास्थल पर
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष निलेश सोनी एवं लखनादौन के नगर उपाध्यक्ष राजू ठाकुर पहुंच कर आरोपियों को खोजने का प्रयास किया गया ट्रक में 20 गोवंश क्रूरता पूर्वक भरे हुई थे जिन्हें पुलिस ने जप्त कर अज्ञात 4 आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवंश अधिनियम के साथ धाराओं का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.