प्रकाश पाल बलौदाबाजार :भाटापारा सिमगा विकासखंड के ग्राम खिलोरा में हुए लाखों का घोटला जनपद सिमगा से जांच के लिए पहुंची टीम शिवसेना को भी बुलाया गया था
सिमगा विकास खंड के ग्राम पंचायत खिलोरा में गांव के पंचो व ग्रामीणों ने पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के जांच में सहयोग के लिए शिवसेना को ज्ञापन दिया था। जिसमें भ्रष्टाचार के जांच को लेकर 22 नवंबर को सिमगा जनपद से जांच अधिकारी में करारोपन अधिकारी दुर्गेश साहू व इंजिनियर शिवेस वर्मा आए हुए थे। पंचों व ग्रामीणों ने बताया कि हमने सरपंच सचिव से चौदहवे व पंद्रहवे वित्त की जानकारी मांगी लेकिन हमें इनके द्वारा जानकारी नहीं दिया गया। तब हमने आरटीआई के तहत जानकारी उपलब्ध किए और हमने देखा कि 21 लाख 88 हजार 279 रु में करिबन 10 लाख रुपए का कार्य जमीन पर नहीं हुआ है लेकिन राशि का आहरण फरवरी से किया गया है। निम्न बिंदुओं पर जांच के लिए बुलाये है।
गली कांक्रीटीकरण व वार्ड 1 से 10 के बिच नाली निर्माण जिनका पैसो का आहरण हो चुका है लेकिन जमीन स्तर पर नहीं बना है, नाली मरम्मत एवं जेसीबी से सफाई का जिक्र किया गया है लेकिन न तो जेसीबी से सफाई हुए हैं और न ही नाली मरम्मत हुआ है , बोर मोटर पंप 10 सेट व 154 जीआई पाइप दो मोटर पंप मरम्मत का जिक्र है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मुरुम समतलीकरण कार्य जेसीबी द्वारा किये है जिसमें मजदूरी भुगतान दर्शाया गया। सरपंच देवनारायण साहू ने जितने काम नहीं हुए हैं कबुल किए और आगे सभी कार्य करवाने की बात कही, अधिकारी ने एक हफ्ते के बाद रजिस्टर जांच कर कार्रवाई के लिए बोला है।
पंचायत भवन में जांच टीम के साथ शिवसेना से जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, कार्यकारिणी सदस्य रोहित देवांगन, ब.बा. विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, उपाध्यक्ष शिवा निषाद, सुनील देवांगन, सरपंच देवनारायण साहू , सचिव संजय वर्मा , पंच जयनारायण घृतलहरे , रामु साहू, आस्करन चेलक, चंद्रिका वर्मा, जीवन साहू , नरोत्तम साहू , खोरबाहरा जायसवाल, दशरथ यादव, संतराम साहू, गोविंदा बंजारे, राजु मानिकपुरी, नहुष वर्मा, लेखपाल देवांगन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सभी के बयान न्यूज में लिया गया है
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.