*फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने।*
साल्हेवारा/राजनांदगॉंव---राजनांदगांव तहसील के ग्राम पदुमतरा के किसान के खेत मे जाकर आज जिले के कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा, ने फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया। आज ग्राम पदुमतरा के किसान भूमि स्वामी रूखमणी पति केदारनाथ के खेत में रेंडम नंबर के आधार पर हल्का पटवारी द्वारा किए जा रहें धान सिंचित का फसल कटाई प्रयोग का आकस्मिक निरीक्षण किया।
पूरे फसल कटाई प्रयोग होते तक खेत में रहकर प्रयोग का मुआयना कर देखा। मौके पर उपस्थित भूमिस्वामि किसान से राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा भी की।
इन दिनों फसल कटाई प्रयोग राजस्व और कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल कटाई प्रयोग जरूरी है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत औसत उत्पादकता से कम उत्पादकता आने की स्थिति में फसल उत्पादकता की कमी के अनुपात में फसल बीमा दावा राशि का आंकलन किया जाता है।
फसल कटाई प्रयोग निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख राजनांदगांव श्रीमती लता उर्वशा, तहसीलदार राजनांदगांव प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक देवव्रत साहू, महेश साहू, हरीश कश्यप, पटवारी गौरव श्रीवास्तव,कोटवार सहित किसान आदि उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.