*सालेटेकरी आरटीओ बैरियर या लुटेरों का अड्डा*?
परिवहन विभाग की दादागिरी से त्रस्त क्षेत्रीय व बाहरी वाहन मालिक, घर मे खड़ी वाहन के चालकों व मालिक के साथ मारपीट कर किया जा रहा है परेशान
बालाघाट।सरकारी कर्मचारियों की धनपिशाची की इच्छा इतना ज्यादा बढ़ गयी है कि इनको किसी का डर नही रह गया है।ऐसा ही एक मामला साले टेकरी आरटीओ बैरियर का प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भगत वाही निवासी बालाराम की 14 चक्का वाहन क्रमांक सी जी 09 एफ 1395 पिछले कुछ समय से कागज पूर्ण न होने पर वाहन चालक के यहां खड़ी थी,चूंकि कोरोना काल मे सभी वाहन मालिकों को खासा नुकसान उठाना पड़ा था जिस कारण बालाराम ने भी अपनी गाड़ी को कागज पूर्ण न होने पर घर पर ही खड़ी कर दिया था और वाहन चालक को कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के लिए बोल दिया था।कल शाम को परिवहन विभाग का उड़नदस्ता ने वाहन चालक के घर मे पहुंच कर गाड़ी के समस्त कागजो की मांग करते हुए चालक के साथ मारपीट किया
और गंदी गंदी गालियां भी दिया।वाहन चालक के हाथ से गाड़ी के पेपर समेत फ़ाइल में रखा 70,000 रुपया भी उड़नदस्ता की टीम ने रख लिया और आरटीओ बैरियर सालेटेकरी में आने को कहा,लेकिन सुबह जब वाहन चालक व मालिक बैरियर पहुंचे तो वहाँ पर पदस्थ राहंगडाले का भतीजा जो अपने आप को परिवहन विभाग का अधिकारी कह कर लोगो को डराता धमकाता है ने और पैसों की मांग कर कागज के साथ नगद लायी गयी राशि को वापस करने से मना कर दिया।स्थानीय लोगो ने बताया कि सालेटेकरी आरटीओ बैरियर पर पदस्थ कर्मचारी राहंगडाले का भतीजा पूरे क्षेत्र में आतंक मचा रखा है जिसके ऊपर राहंगडाले जी का हाथ है जिस कारण वह अपने आप को परिवहन अधिकारी बताकर लोगो से अवैध उगाही कर रहा है।जिसकी जानकारी बालाघाट में बैठे अधिकारी को भी है लेकिन किस कारण से राहंगडाले के भतीजा को विभाग सालेटेकरी आरटीओ बैरियर पर रखा है यह समझ के परे है।बहरहाल वाहन चालक व मालिक ने लिखित शिकायत लेकर बालाघाट परिवहन विभाग के अधिकारी के पास जाने वाले है।
इनका कहना है**अगर गाड़ी का टेक्स नही पटा है तो घर मे जाकर कार्यवाही किया जा सकता है।सालेटेकरी आरटीओ बैरियर पर कोई भी प्राइवेट व्यक्ति कार्यरत नही है अगर है तो कार्यवाही की जाएगी।
अनिमेष गड़पाल,जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.