Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 19, 2021

दो दिवसीय जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का शुभारंभ

दिनांक - 18 नवंबर 2021

रायपुर - अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ समता कॉलोनी रायपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ 18 नवंबर को किया गया। 


रायपुर जिला समन्वयक लच्छु राम निषाद एवं जिला महिला प्रभारी श्रीमती कस्तूरी साहू ने बताया कि इस कार्यशाला में रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग,धरसींवा, तिल्दा,रायपुर महानगर से खमतराई, तेलीबांधा,समता कालोनी सन्तोषीनगर, कुशालपुर,टाटीबंध, दावड़ा कालोनी,बोरियाखुर्द आदि ब्लॉक से 350 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। जिन्हें शांतिकुंज से प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती सरला कोसरिया की टोली  द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में जनजागरूकता जैसे नारी की समस्या और समाधान, कौशल विकास, संस्करवाँ पीढ़ी के गढ़ने में नारी का महत्व  अन्य विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया । 


युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा आचार्य जी ने बहुत पहले ही इक्कीसवीं सदी नारी सदी की घोषणा कर नारी जागरण अभियान को सभी अभियानों से महत्वपूर्ण बताया है। ईश्वर ने  नारी को अपना प्रतिनिधि बना कर इस धरती पर भेजा है। अपने समस्त गुणों से नारी को युक्त किया है जिसमें प्रेम, करुणा, संवेदना, सद्भावना, जैसे भावनाओं के साथ  उसे अदम्य शक्ति से भी ओत-प्रोत किया है। उनके  इन्हीं गुणों को उभारने, सशक्त बनाने हेतु जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। शुभारंभ के अवसर में प्रमुख रूप से सर्व श्रीमनी रेणु शुक्ला, पदमा वर्मा, आदर्श वर्मा, उर्मिला नेताम, मनोरमा राठौर, तारा कश्यप, अनोखी निषाद, पूर्णिमा कश्यप आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे



प्रेषक 

प्रज्ञा प्रकाश निगम 

मीडिया प्रभारी 

गायत्री परिवार रायपुर छत्तीसगढ़ 

मोबाइल नंबर 98279 45358

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad