बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर/बेलगहना......
भारत सरकार द्वारा कृषि कानून में अमूलचूल परिवर्तन लाने का दिवा स्वप्न दिखा कर तीन कृषि कानून लागू किया था जिसके विरोध में किसानों के द्वारा पूरे भारत देश मे प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों की जान भी गयी अनेक प्रकार के अत्याचार किये गये किंतु इन सब के बावजूद किसानों का मनोबल कभी कम नही हुआ और वो अनवरत धरना प्रदर्शन करते रहे।
बिलासपुर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने कहा कि मोदी जी अपने जिद के आगे किसानों की मांगों को अनसुनी कर रहे थे किंतु हाल में हुए उपचुनाव परिणामों से उनको अपनी भूल का एहसास हवा है और अगर सुबह का भुला शाम को घर आ जाये तो उसे भुला नही कह सकते।
श्री शुक्ला ने किसानों की इस लड़ाई को ऐतिहासिक बताते हुए उनके जज्बे और संघर्ष को अनुकरणीय बताया।
पंजाब हरयाणा राजस्थान उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश के किसानों के द्वारा शुरू किया गया आंदोलन पूरे भारत मे छा गया इस आंदोलन में देश के ही नही बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भी अपनी सहभागिता देते हुए मोदी की काली नीतियों का विरोध किया था।
जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने कहा कि अब मंहगाई और काला धन को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी जी जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएं जिससे आम जनता के अच्छे दिन आ सके।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.