खैरागढ़ :विधानसभा के दिवंगत विधायक राजा देवव्रत सिंह के निधन के उपरांत भी दिखाई दे रही उनकी क्षेत्र के प्रति सजगता
*ठंढार में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने को मिली स्वीकृति
*विधायक श्री सिंह के द्वारा किये गए प्रयासों को मिली सफलता*
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार लहरे के साथ चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
खैरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत छुईखदान विकासखंड के ठंढार ग्राम में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जिससे आस पास के क्षेत्र वासियों को राज्य शासन एवं कृषकों के मध्य होने वाली धान की खरीदी बिक्री की प्रक्रिया में सुविधा प्राप्त हो सके।
गत 02 अक्टूबर 2021 को ग्राम ठण्डार में राज्य शासन द्वारा हुए युवा एवं खेल महोत्सव का कार्यक्रम तत्कालीन विधायक स्व. श्री देवव्रत सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में संम्पन्न हुआ था। इस संदर्भ में क्षेत्रीय कृषकों के द्वारा स्व. श्री सिंह के समक्ष नवीन धान उपार्जन केंद्र ठंढार में खुलवाए जाने की मांग रखी गई थी। जिसपर तत्कालीन विधायक स्व. श्री देवव्रत सिंह के द्वारा मंच से ही इस संदर्भ में अपने द्वारा पूर्व में की गई प्रशासकीय एवं कागज़ी प्रक्रिया के पूर्ण होने व आगामी नवंबर माह के अंत तक नवीन धान उपार्जन केंद्र के ग्राम ठंढार में खुलने की स्वीकृति आदेश प्राप्त हो जाने की बात कही गई थी।
स्व. श्री सिंह के प्रयासों को सफलता प्राप्त होते हुए धान खरीदी के ठीक पहले राज्य शासन के द्वारा नवीन धान उपार्जन केंद्र के ग्राम ठंढार में खोले जाने को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिससे क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि राजा देवव्रत सिंह का गत 04 नवंबर को हृदयाघात हो जाने के दुखद निधन हो गया था। परंतु उनके जाने के बाद भी उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रति किए गए प्रयासों को मिल रही सफलता इस बात की परिचायक है कि वे जन्म के साथ साथ कर्म से भी सभी की समस्याओं को सुन कर हल करने वाले प्रजा पालक राजा थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.