नोनी सुरक्षा योजना के तहत नपा अध्यक्ष के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर हितग्राहियों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
दल्लीराजहरा :- नोनी सुरक्षा योजना के तहत नगरवासियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर हितग्राहियों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-21 में पार्षद व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रुखसाना बेगम जी,वार्ड क्रमांक-09 में पार्षद श्रुति यादव जी,वार्ड क्रमांक-04 में पार्षद प्रमिला पारकर जी के द्वारा वार्ड के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।।
इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार में 1अप्रैल 2014 के बाद पैदा हुई बालिकाओं को 18 साल पूर्ण होने पर एक लाख रुपये का आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.