झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
बालाघाट। वारासिवनी थानांतर्गत लालबर्रा रोड़ से रेलवे मार्ग पर स्थित वन विभाग की भूमि पर रविवार की सुबह अपने घर के सामने खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखने के बाद वार्ड में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मिलने पर शव बरामद किया।लेकिन मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है।बताया जा रहा है कि झाड़ियों में जिस तरह से शव पड़ा हुआ था। उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक की कहीं और हत्या करके लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया है।जिससे किसी को अहसास ना हो सके कि मृतक कहा का निवासी है।बहरहाल यह आमजन द्वारा कयास लगाया जा रहा है सत्यता पुलिस जांच के बाद आएगा।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए हैं।उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक अधिक शराब का सेवन कर नशे की हालात में वहां आकर सो गया होगा और उसको समय पर खाना पानी ना मिलने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने अब इस मामले की बारीकी से जांच प्रारंभ कर दी है और अज्ञात शव का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव का पीएम करवाकर शव का शासकीय प्रक्रिया के साथ अंतिम संस्कार करवा चुकी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है।बताया जा रहा है कि झाड़ियों में जिस तरह से शव पड़ा हुआ था। उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक की कहीं और हत्या करके यहां लाकर फेंक दिया गया है।बहरहाल झाड़ी में मिले अज्ञात व्यक्ति का शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं।पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.