अतिनक्सल प्रभावित मछुरदा में आधार कार्ड शिविर का दो दिवसीय आयोजन
बालाघाट ।विशिष्ट पहचान वाले आधार कार्ड के बिना देश का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले सकता।आधार कार्ड की वैल्यू आज सभी लोगो को पता है।इसी लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग कोसो दूर का सफर तय कर आधार कार्ड बनवाते है।समय समय पर शासन के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन की मदद से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में दो दिवसीय शिविर ग्रामपंचायत मछुरदा कार्यालय में किया गया है जिसमे स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।बता दें मछुरदा ग्रामपंचायत अतिनक्सल प्रभावित व बैगा बहुल है।जहां बहुत लोगो का आधार कार्ड नही बना था जिससे वे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे थे जिसको संज्ञान में लेकर स्थानीय प्रशासन ने दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया है जिसमे ग्रामपंचायत का विशेष सहयोग रहा।इस शिविर में कोरका,बोन्दरी,गठिया, धर्मशाला, मछुरदा, कोमो,मातला और रंजना के ग्रामीण पहुँच कर लाभ ले रहे हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.