संयुक्त टीम ने झारखंड का 60 बोरी अवैध धान किया गया जब्त
जशपुर : कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं कुनकुरी एसडीएम के निर्देश में विगत दिवस जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आगडीह में 60 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है।
अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.