Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 25, 2021

पंचायत चुनाव की अटकलें तेज,दिसंबर के पहले सप्ताह तक तारीख ऐलान करने की उम्मीद

 पंचायत चुनाव की अटकलें तेज,दिसंबर के पहले सप्ताह तक तारीख ऐलान करने की उम्मीद


बिरसा/बालाघाट से शिवशंकर पाण्डेय की विशेष रिपोर्ट

बालाघाट : मध्यप्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर रोजाना नई नई अटकलें चुनावी पंडितों के द्वारा लगाई जा रही है।जानकरों के अनुसार चुनावों की तारीखों का एलान 6 दिसंबर के बाद सम्भव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 6 दिसम्बर तक सभी तैयारियां पूरी होंगी, जिसके चलते तारीख का एलान उसी के बाद किया जाएगा. बता दें इसे लेकर 29 नवंबर को फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन भी होना है.जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।

पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम के तहत 6 दिसम्बर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा. इसे लेकर नए सिरे से लिस्ट बनाई जा रही है. सिर्फ उन्हीं पंचायतों की वोटर लिस्ट नए सिरे से तैयार होगी जो परिसीमन रद्द होने से प्रभावित हुई हैं. इस बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आयोग को 2014 की स्थिति में आरक्षण सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएगा. इसके बाद तारीखों का एलान संभव हो पाएगा.

बता दें फिलहाल उन पंचायतों की मतदाता सूची पर नए सिरे से काम होना है, जो नया परिसीमन निरस्त करने से प्रभावित हुई हैं. इसे लेकर आज से पुरानी परिसीमन के आधार पर नए क्षेत्र के विभाजन का का चिन्हाकन, पंचायतवार वार्ड विभाजन आधार पत्रक का काम शुरू हो जाएगा. इसी के साथ उन मतदाताओं की क्षेत्रवार पहचान होगी, जिनके नाम दूसरे मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज किए जाने हैं।बता दें 1200 नई पंचायतों के वोटर्स परिसीमन के पहले वाली पंचायत में वोटिंग करेंगे।बहरहाल पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने वालो को सांसे तेज हो गयी हैं।वर्तमान सरपंच व नए उम्मीदवार अपनी सांसे थाम कर बैठे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad